
वृश्चिक राशिफल सितंबर
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये यह मास उत्तम है। कार्य व्यवसाय मे उन्नति मान सम्मान तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। आपको अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। मुकदमे वाद विवाद मे विजय प्राप्त होगी। उपरोक्त कारणों से मन मे अहंकार का उदय हो सकता है अतः विनम्रता बनाए रखे। घुटनों की पीड़ा परेशान कर सकती है। इस मास शनि तथा राहू संबंधी समान ना खरीदे। यदि राजकीय कार्यो मे गम्भीर विघ्न दिखाई दे तो नदी मे तांबे का सिक्का बहा सकते है। कार्य मे सफलता प्राप्ति हेतु घर से माता का आर्शीवाद लेकर निकले यदि माता ना हो तो किसी देवी के चित्र को नमन कर निकले। ईसाई समुदाय के वृश्चिक राशि जातक एक लाल मोमबत्ती गिरजाघर मे जला सकते है।