
तुला राशि फल सितंबर
तुला राशि के जातको के लिए यह मास सुख शान्ति तथा उन्नति भरा सबित होगा। विभिन्न स्त्रोतो से लाभ प्राप्त हो सकता है। नये कार्यो,योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। ज्येष्ठ पुरुषों एवं अधिकारियों का अनुग्रह प्राप्त होगा। उत्सव,धनप्राप्ति, मांगलिक कार्यो से मन प्रसन्न रहेगा। रोगों का नाश होगा तथा स्थान व पद का लाभ प्राप्त होगा। सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है बशर्ते मांस व मदिरा से परहेज कर सके तथा मकान मे उग आये घासपात, झाड़ आदि से साफ रखें। झूठ बोलने या झूठी गवाही से बचे। इस मास शनि की काली वस्तुओं को ना खरीदे जैसे जूते, बेल्ट इत्यादि। ईसाई समुदाय के जातक शुभत्व हेतु 4 सफेद कैंडल गिरजाघर मे जला सकते है।