
मकर राशिफल सितंबर
मकर राशि वाले जातको के लिए यह मास चुनौतियों भरा रहेगा। कब्ज गैस, गुदा रोग,खांसी इत्यादि परेशान कर सकते है। शत्रुओं से अनबन विवाद बढ सकता है। यह मास आपके धैर्य की परीक्षा लेगा अतः मन को शान्त रखकर जीवन का आनंद ले, कड़ुवी बातों को मुस्करा कर पी जाये। आवारा पशुओं तथा जहरीले जानवरों से दूरी बनाकर रखे अन्यथा दुर्घटना घट सकती है। इस मास मे अनुभव आने वाले कष्टों के निवारण हेतु काली गाय को रोटी खिलाये। स्त्रियों के झगड़ों मे ना पड़े। किसी से मुफ्त सामान ना ले। साढेसाती का भी उपाय करते रहे तो उत्तम है। ईसाई समुदाय के जातक भूरे रंग की कैंडल गिरजाघर मे जला सकते है।